जितेन्द्र कुमार सिन्हा को उनकी ईमानदारी के साथ किए जा रहे कार्यकलाप को देखते हुए भारतीय मानव अधिकार रक्षक ने मीडिया विभागाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है। उक्त जानकारी संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार ने दी।
उन्होंने बताया कि भारतीय मानव अधिकार रक्षक संस्था ने जितेन्द्र कुमार सिन्हा को पहलीवार 03 मार्च, 2022 को अपनी संस्था से जोड़ते हुए अध्यक्ष मीडिया सेल बिहार मनोनीत किया था। उन्होंने बताया कि श्री सिन्हा के कार्यकलाप की पुनः समीक्षा करने के बाद उन्हें पुनः वर्ष 2023 में “बिहार प्रदेश अध्यक्ष (मीडिया)” बनाया गया था